फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   asiya andrabi arrested in srinagar

कश्मीर में अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी एक और मामले में गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 16 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
asiya andrabi arrested in srinagar
अलगाववादी संगठन दुखत्रां ए मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी - फोटो : Getty Images
जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा महिला अलगाववादी संगठन दुखत्रां ए मिल्लत की अध्यक्ष आसिया अंद्राबी पर लगाए गए पीएसए को खारिज करने बाद शुक्रवार को एक बार फिर से आसिया को एक और मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आसिया को शुक्रवार को सब-जेल बारामुला से रिहा किया जाना था, लेकिन वह वहां इंतजार करते रहे और इस बीच आसिया को एक पुलिस की गाड़ी में बारामुला से श्रीनगर के रामबाग इलाके में स्थित महिला पुलिस स्टेशन लाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एसएचओ से संपर्क किया तो उन्होंने आला अधिकारी से बात करने को कहा जिन्होंने उन्हें बताया कि आसिया को आरपीसी की धारा 107 और 151 के अंतर्गत एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि आसिया अंद्राबी को 4 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बारामुला की सब जेल में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed