{"_id":"0a11de65e26c19cf324e33d4f619cd0e","slug":"army-jawan-found-dead-on-road-akhnoor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल रिकार्ड से सुलझेगी जवान की मौत की गुत्थी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काल रिकार्ड से सुलझेगी जवान की मौत की गुत्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 14 May 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर रोड पर मृत मिले सैन्य जवान मामले की जांच तेज कर दी गई है। बुधवार को पुलिस ने जवान के मोबाइल फोन काल रिकार्ड की पड़ताल की और चार से पांच लोगों के साथ पूछताछ की है।
विज्ञापन
मृतक जवान ने जिन लोगों से अंतिम बार फोन पर बात की, पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। जबकि पत्नी से पहले दिन से ही पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को सैन्य जवान की मौत पर परिवार वालों ने जमकर बवाल किया था। साथ ही शव को जम्मू-अखनूर मार्ग पर रख इसे हादसा नहीं हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इस मामले में मृतक की पत्नी और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया। सेना की 27वीं पंजाब यूनिट में तैनात जवान अश्विनी उर्फ सनी निवासी राजपुरा शनिवार को अमृतसर स्थित अपनी यूनिट से छुट्टी पर आया था।
विज्ञापन
शनिवार रात को जब वह सुआ नंबर एक से मोटरसाइकिल (जेके 02 बीबी 2787) पर राजपुरा जा रहा था तो घर से दो किलोमीटर पहले उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
हादसे में घायल जवान को लोगों ने अखनूर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक दो दिन में मामले की गुत्थी सुलझ सकती है।