फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   another person dead in reasi murder case

रियासी कांड: एक और घायल की आईसीयू में मौत

Tue, 20 Jan 2015 07:48 PM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
another person dead in reasi murder case

रियासी बिड्डा मोड़ कांड में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। घायल के दिमाग ने सोमवार को ही काम करना बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब उसकी आईसीयू में मौत हो गई। पिछले तीन दिन से वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर था।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में बड़ी राहत यह है कि मरने वाली महिला और व्यक्ति सहित बच्ची को पहचान लिया गया है। रियासी पुलिस ने पलवल पुलिस के पास इनकी तस्वीरें भेजी थीं।
विज्ञापन


मंगलवार को मृतकों के परिवार वालों ने बताया कि वह पलवल से करीब 70 किलोमीटर एक गांव के हैं और मरने वाले उनके परिवार के हैं। हालांकि इन लोगों के पहुंचने पर ही सही पता चल पाएगा कि मरने वाले कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक महिला प्रियंका का मंगलवार को रियासी के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके लिए तीन डाक्टरों का बोर्ड बनाया गया। डाक्टर सुशील शर्मा, संजीव भारती और भारती ठाकुर इन बोर्ड में शामिल हैं।

सिर पर नुकीली चीज से हुए हैं कई वार

another person dead in reasi murder case

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की शुरुआती जांच में कुछ बातें सामने आ रही हैं। महिला की मौत सिर पर आई गहरी चोट से हुई है। सिर पर किसी नुकीली चीज से हमला किया गया है। इसमें कोई तेजधार हथियार या फिर पत्थर शामिल हो सकता है, लेकिन एक बात तय है कि सिर पर कई वार किए गए।

जिन लोगों ने मृतकों की पहचान करने का दावा किया है, वे जम्मू के लिए निकल चुके हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे वे लोग निकले और आज उनके दोपहर तक पहुंचने की उम्मीद है।

मृतक बबलू का असली नाम योगेश पुत्र करे लाल है। वह उत्तर प्रदेश मथुरा जिले के नोहजील पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव अहमदपुर का रहने वाला है। इस समय पलवल हरियाणा रोड पर दन मिल अलीगढ़ में रहता है।   

सूत्रों के अनुसार मृतक प्रियंका ने मरने से पहले अपनी बाजू पर एक नाम लिखा है। उसने अपने आई लाइनर या लिप लाइनर से लिखा हुआ कि अनुराधा का भाई सुनील। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि सुनील कौन है। इसका पता लगने से मामले को काफी हद तक सुलझाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed