फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amritsar resident bike driver shot dead in suspicious condition in ramban jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः अमृतसर निवासी बाइक चालक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, मौत

Sun, 13 Oct 2019 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Oct 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
Amritsar resident bike driver shot dead in suspicious condition in ramban jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर के रामबन में रामसू के पास बाइक चालक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले रणवीर सिंह पुत्र नत्था सिंह बाइक में सवार था। उसको आसपास के लोगों ने गोली लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य के साथ मिलकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रणवीर के पास एक पिस्टल मिली है। उसी से गोली चली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने खुदकुशी कर ली हो। घटना की जांच की जा रही है। इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया गया है। इसके अलावा बाइक को थाने में जमा करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed