{"_id":"58e8ca3e4f1c1b4c3e5b9935","slug":"accused-arrested-in-jammu-which-was-not-found-since-8-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8 साल से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 08 Apr 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
पिछले आठ सालों से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। उसके खिलाफ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में हमला करने का मामला दर्ज है। जम्मू बस स्टैंड से रियासत के बाहर भागने की फिराक में माजिद हुसैन निवासी गुज्जर मंडी राजोरी को बस स्टैंड पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसके खिलाफ बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 56/09 यूएस 489 सीआरपीसी के तहत गैर जमानती वारंट था। पिछले काफी समय से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर आरोपी युवक को पड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन