{"_id":"5b07001d69227edc360e84bb2e179bf6","slug":"accident-injured-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर थाना अंतर्गत कुछ दिन पहले इलाके में हुए एक सड़क हादसे के घायल ने चंडीगढ़ में इलाज के दौरान वीरवार को दम तोड़ दिया। रतनो चक्क कुंजवानी निवासी सुनील दत्त (45) के शव को जम्मू लाया गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
गांधीनगर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। गांधीनगर पुलिस के मुताबिक 16 फरवरी को रतनो चक्क, कुंजवानी निवासी सुनील दत्त अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतवारी से सिटी की ओर जा रहे थे, कि गांधीनगर क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल एक डिवाइडर के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और इस हादसे में बुरी तरह से जमीन पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ हालत में उन्हें घायल अवस्था में जीएमसी भर्ती करवाया गया। डाक्टरों के मुताबिक के सिर पर गहरी चोट आई थी। उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी में डाक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
वीरवार को उनकी इलाज के दौरान चंडीगढ़ में ही मौत हो गई। परिवार के सदस्य उनके शव को जम्मू लेकर पहुंचे, तो गांधीनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।