{"_id":"0fb80759d266efa8ed92f998680e3e1e","slug":"accident-in-banihal-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JK: बनिहाल में बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
JK: बनिहाल में बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
बनिहाल तहसील के चंबलवास इलाके में मजदूरों से भरे एक टिप्पर के बिसलरी नाले में गिर जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की श्रीनगर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल बनिहाल में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर के अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ग्रेफ की ओर से नेशनल हाईवे पर मरम्मत का काम चल रहा है। शनिवार शाम काम से छुट्टी होने के बाद टिप्पर में सवार होकर सभी मजदूर रामसू से घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
काम से लौट रहे थे सभी मजदूर
टिप्पर बनिहाल से पांच किलोमीटर पहले चंबलवास पहुंचा तो अचानक असंतुलित होकर 350 फीट नीचे बिसलरी नाले में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। पांच मजदूरों की मौत हो चुकी थी और चालक सहित दस अन्य घायल थे। सभी घायलों को नाले से निकाल कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां से एक गुलाम नबी निवासी पिठार बनिहाल को श्रीनगर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के शिकार सभी मजदूर पिठार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।