फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a woman died in a accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Mon, 02 Nov 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Nov 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
a woman died in a accident

सोमवार को सुबह के समय ज्यौडि़यां-पोठा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सवार एक महिला सेना के वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव कलीठ निवासी दर्शना देवी(45) सोमवार की सुबह स्कूटी(जेके02बीजे7349) से छोटी बहन के साथ मैरा मुट्ठी गांव स्थित अपने मायके जा रही थीं।

अभी वह दो किलोमीटर आगे बढ़ीं थी कि पोठा गांव के नजदीक ज्यौडि़यां की तरफ से सेना का एक वाहन पहुंचा। इस दौरान स्कूटी पर से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल गई।
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी पर बैठी दर्शना देवी का सिर सेना के वाहन से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सेना के वाहन की गति तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण स्कूटी सवार महिला का संतुलन बिगड़ गया। स्कूटी दर्शना देवी की बहन चला रही थी। सूचना पर ज्यौडि़यां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पलांवला पुलिस द्वारा सोमवार को क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर नाके लगाए गए। इस दौरान नाके से गुजरने वाले दोपहिया वाहन सवारों को रोक कर हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की अपील की गई।

चौकी प्रभारी विशाल डोगरा ने कहा कि स्थानीय वधायक के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में लगभग पांच से छह मुख्य स्थानों पर नाके लगा कर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया।


विधायक डा. कृष्ण लाल ने कहा कि सोमवार को कलीठ की जिस महिला की सड़क हादसे में मौत हुई, उसने हेलमेट नहीं पहना था। अगर वह हेलमेट पहनी होती तो शायद बच सकती थी। इसलिए हेलमेट पहनने की आदत दोपहिया वाहन चालकों को डालनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed