{"_id":"5ab9cf3d4f1c1b90778b7c04","slug":"91522126653-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की तलाश में सुंदरबनी और खौड़ के कुछ गांवों में सर्च आपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकियों की तलाश में सुंदरबनी और खौड़ के कुछ गांवों में सर्च आपरेशन
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
सुंदरबनी/नौशेरा। नौशेरा तथा सुंदरबनी इलाके में एलओसी से सटे स्कूलों को शनिवार को प्रशासन ने बंद करा दिया। आदेश में स्कूल बंद कराने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर ही स्कू ल बंद कराए गए।
सुंदरबनी के सीमावर्ती पैली, भरोड़ फाल व अन्य गांवों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर शनिवार सेना और पुलिस ने सुंदरबनी व खौड़ के सीमावर्ती क्षेत्रों के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। देर शाम तक कुछ भी हाथ नहीं लगा। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि पैली, कल्ले खरोर व अन्य गांवों में कुछ आतंकी घुस आए हैं। इसके बाद सेना तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से सुंदरबनी तथा इसके साथ लगते उपजिला खौड़ के कुछ गांवों में तलाशी अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा। पुलिस ने नूरानी बक्करवाल को पुछताछ के लिए पकड़ा, लेकिन कुछ समय बाद ही उसे छोड़ दिया गया। क्षेत्र में आतंकियों के होने की सूचना मिलते ही उपजिला प्रशासन की ओर से सुंदरबनी तथा लोअर हथल शिक्षा जोन के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया था।