जमीन खरीद बिक्री के नाम पर 90 लाख की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन लेन-देन मामले में क्राइम ब्रांच ने जेएंडके पुलिस के एसएचओ अजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिल्म स्टार मुकेश ऋषि के भाई विनोद ऋषि की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। आरोप है कि विनोद ऋषि ने 20 जनवरी, 2014 को सियोड़ा निवासी अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह और हरमीत सिंह से छह कनाल जमीन खरीदने के लिए समझौता किया।
जमीन का सौदा प्रापर्टी डीलर अजीत सिंह के मार्फत हुआ और जमीन के मालिक को 25 लाख रुपये दिए गए। उसके बाद शेष 75 लाख रुपये सुरजीत सिंह ने थोड़े-थोड़े अंतराल में लिए, जिनकी बाकायदा रसीदें हैं। शिकायतकर्ता ने सेल डीड बनाने के लिए सुरजीत सिंह से संपर्क किया, तो उसने पांच लाख रुपये की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता ने मजबूरी में स्वीकार कर लिया।
उसके बाद वह शिकायतकर्ता को विजयपुर थाने ले गया। जहां एसएचओ अजय सिंह ने शिकायतकर्ता को बीमा और गारंटी के रूप में 90 लाख रुपये जमा करवाने को मजबूर किया, ताकि किसी तरह की अड़चन आने पर सुरजीत सिंह उन्हें दोगुनी राशि देगा। अजय सिंह ने अपनी हैंड राइटिंग में राशि स्वीकार करने की रसीद बनाई और अपनी अधिकारिक सील भी लगाई।
जमीन खरीद बिक्री के नाम पर 90 लाख ठगने का आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उन्होंने सुरजीत सिंह से अटार्नी होल्डर के रूप में जमीन की फर्द पटवारी से दिलवाने को कहा तो उसने पटवारी से मिलकर खसरा 106 की फर्द के स्थान पर किसी अन्य जमीन की दो फर्द निकलवाई, जो खसरा 133 में थीं।
मालिक का नाम भी अलग था।
उसने आरोप लगाया कि प्रापर्टी डीलर और एसएचओ ने साजिश के तहत उसके साथ ठगी की। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने पाया कि आरोपी एसएचओ अजय सिंह द्वारा अधिकारिक सील के साथ जमीन के लेनदेन के लिए रसीद तैयार की और सुरजीत सिंह ने 90 लाख रुपये प्राप्त किए।
दो अक्तूबर 2014 को परवेज अहमद चौधरी की संपत्ति के लिए सेल डीड बनाई। इतना ही नहीं, डीड में फर्जी तरीके से फोटो का उपयोग किया गया। इस तरह दोनों आरोपियों ने 90 लाख रुपये ठगे। जांच के बाद एसएचओ अजय सिंह और सुरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।