{"_id":"5c3e3e91bdec22737e6aee5c","slug":"81547583121-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा सेक्टर में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएस पुरा सेक्टर में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। पाकिस्तान की ओर से राज्य में कई स्थानों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसके मद्देनजर आरएस पुरा सेक्टर में सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए जा रहे हैं। विशेष कर अग्रणी पोस्टों पर तैनात जवानों की संख्या में बढ़ोतरी करने के साथ गश्त भी बढ़ा दी गई है।
सीमा पर संवेदनशील क्षेत्र दिन व रात को बुलेट प्रूफ वाहनों से गश्त की जा रही है। पिछले कई दिनों से एलओसी व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान क्षेत्र से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के साथ पाकिस्तान की ओर से स्नाईपर का प्रयोग कर जवानों व अधिकारियों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से राज्य के दूसरे जिलो में संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने पर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चंदू चक्क पंचायत के पूर्व सरपंच चौ. बचन लाल, चौ. कृष्ण लाल का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। न जाने कब पाक की ओर से गोलाबारी आरंभ कर दी जाए। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में ग्रामीण सुरक्षा समितियों के लोग पुलिस के साथ रात को गश्त करने के साथ पुलिस द्वारा लगाए नाकों पर आरएस पुरा व जम्मू जाने वाले वाहनों की जांच कर ही आगे भेजा जा रहा है।