{"_id":"5b5b7d134f1c1b4a748b74dc","slug":"81532722451-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बेटी की मां की कोर्ट में दुहाई, मेरी बेटी की तलाश कराओ, कहीं उसे मार न दिया हो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बेटी की मां की कोर्ट में दुहाई, मेरी बेटी की तलाश कराओ, कहीं उसे मार न दिया हो
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एक महिला की याचिका पर हाईकोर्ट ने उसकी लापता बेटी की तलाश के लिए स्पेशल इनवेस्टिेशन टीम (सिट) का गठन करने का आदेश दिया है। एसएसपी जम्मू से कहा गया है कि वह कम से कम एक डीएसपी रैंक के नेतृत्व वाली टीम का गठन करें।
इस मामले में तेजी से जांच करें और अगली सुनवाई पर कोर्ट में बताएं कि इसमें क्या कुछ हुआ। जस्टिस जनक राज कोतवाल ने शुक्रवार को मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा कि उसकी बेटी रेनू उर्फ रुखसार बेगम 2014 से लापता है। इसके बाद जज ने पहले तो गांधी नगर पुलिस में धारा 365, 366, 367 और 368 के तहत तत्काल केस दर्ज करने को कहा। दूसरी तरफ सिट बनाने को कहा। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट में अपीलकर्ता ने यह भी आशंका जताई कि कहीं उसकी बेटी की हत्या न कर दी गई हो या फिर उसको कहीं सऊदी अरब में बेच न दिया गया हो। उसे भी यह भी आशंका है कि कहीं उसकी बेटी को जिस्मफिरोशी के धंधे में न लगा दिया गया हो। कोर्ट में जानकारी दी कि वर्ष 2000 में उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी बेटी की शादी हो गई, लेकिन शादी के एक साल बाद उसके जमाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि वो लापता हो गई है। उसे शक है कि कहीं उसकी बेटी की हत्या न कर दी गई हो। जेएनएफ