{"_id":"5abe98934f1c1bc3618b48da","slug":"81522440339-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुंदरबनी में दहशत, चला तलाशी अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुंदरबनी में दहशत, चला तलाशी अभियान
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। बुधवार को सुंदरबनी नगर में सीमा सुरक्षा बल के कैंप पर फिदायीन हमले के इरादे से आए चारों आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद भी उपजिला सुंदरबनी में अभी भी दहशत बरकरार है। हालत यह है कि यदि इलाके में कोई किसी ऐसे व्यक्ति को देखता है, जिसे वे नहीं जानते हैं, तो तुरंत उसकी सूचना सेना या पुलिस को दे रहे हैं।
विज्ञापन
सुंदरबनी के गांव बाखर से शुक्रवार सुबह सेना पुलिस को सूचना मिली कि बाखर में पांच आतंकी चश्मे पर बैठकर पानी पी रहे हैं। इसके बाद सेना तथा पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जो देर शाम तक चला, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
इलाके में ऐसे निशान भी नहीं मिले, जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि यहां आतंकी आए थे। पिछले दिनों की तरह शुक्रवार को भी सुंदरबनरी के कई ग्रामीण क्षेत्रों में आतंकी देखे जाने की अफवाहें आती रहीं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि क्षेत्र के लोग आतंकियों के मारे जाने के दो दिन गुजरने के बाद भी खौफ जदा हैं।
विज्ञापन