{"_id":"5cd09463bdec22077a42743e","slug":"71557173347-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत्","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत्
विज्ञापन
मानसर मोड़ पर टैंकर और बाइक में हुई भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो
सांबा। मानसर मोड़ हाईवे पर सोमवार शाम को टैंकर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है। टैंकर के चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार की मानसर मोड़ हाईवे पर सोमवार की शाम को एक टैंकर (जेके02एबी-8265) ने बाइक (जेके21सी-1798) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार जतवाल संगवाली घगवाल निवासी संजय कुमार (18) पुत्र शमशेर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक विनय कुमार (22) पुत्र शिव नाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देकर उसे तुरंत डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दायर कर दोनो वाहन अपने कब्जे मे ले लिए है।
झगडे़ में घायल बुजुर्ग की जीएमसी में मौत
मीरां साहिब। गांव किरपिंड में रविवार की रात को दो गुटों में हुए हिंसक झड़प में घायल बुजुर्ग ने सोमवार को जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 72 बर्षीया अमर नाथ पुत्र नथा राम के रूप में की गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक किरपिंड में रविवार की रात को गांव के एक युवक बिशनदास का बुजुर्ग अमरनाथ (72) से किसी बात को लेकर बहस हो गया। इस दौरान अमरनाथ के सिर पर युवक ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह वहीं पर गिर गया। परिवार वाले घायल अमरनाथ को लेकर जीएमसी गए। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने मीरां साहिब थाने में इस संबंध में केस दर्ज करवाया है। अमरनाथ जेएंडके पुलिस का सेवा निवृत्त हेड कांस्टेबल था। मला करने वाले युवक बिशनदास की पुलिस तलाश कर रही है।