{"_id":"5cc6086cbdec2207140c4d8e","slug":"71556482156-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजनसू में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गजनसू में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार निर्भया देवी पत्नी सौदागर निवासी पूर्णिमा बिहार वर्तमान में गजनसू में रहती थी। रात को उसका पति आया और उनमें किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच तकरार काफी बढ़ गई। इस दौरान पति ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। गंभीर से घायल पत्नी को छोड़कर वह फरार हो गया। उधर तकरार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए, लेकिन जब वे पहुंचे तो महिला को घायल पाया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस महिला लेकर जीएमसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।