जम्मू। सड़क हादसों में शनिवार को दो की मौत और छह लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों में दो एक ही परिवार के बच्चों समेत तीन सदस्य शामिल हैं।
ठंडी खुई में बिलावर निवासी नितिन शर्मा (28) को मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी थी। उसे विजयपुर से जीएमसी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी दूसरी तरफ बाड़ी ब्राम्हणा में स्कूटी सवार एक परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें रोहित (28), बच्चे काया (4) और पलक (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में रोहित की पत्नी ज्योति की मौत हो गई। विक्रम चौक में जावेद निवासी थन्नामंडी को ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राजपुरा में अनित शर्मा (16) सड़क हादसे का शिकार हो गया। रनकोट में विक्रम (23) को मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया। ब्यूरो