{"_id":"5c1ff046bdec2257114a8e0a","slug":"71545596998-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई क्रिमिनल केस का आरोपी है गंग्याल में आग लगाने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई क्रिमिनल केस का आरोपी है गंग्याल में आग लगाने वाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गंग्याल इलाके में आटो चालक के घर में विस्फोट कर आग लगाने वाला कई संगीन अपराध का आरोपी है। आग लगाने के लिए किए गए विस्फोट में वह खुद भी 20 फीसदी तक झुलस गया। उसका पंजाब में इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम उससे बयान लिए बिना लौट गई है। डॉक्टरों ने कहा कि वह बोलने की स्थिति में नहीं है। उसका चेहरा झुलस गया है। रियासत की पुलिस ने पंजाब पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया है। हालांकि जेके पुलिस के दो जवान अस्पताल में तैनात हैं। ताकि उसके ठीक होते ही पकड़ा जा सके।
सूत्रों के मुताबिक नई बस्ती का रहने वाला कथित अपराधी गैंगेस्टर सन्नी का जिगरी दोस्त रहा है। इसलिए सन्नी की मौत का बदला लेने के लिए उसने आटो चालक अजय गुप्ता के घर को उड़ा लिया। हालांकि वारदात को अंजाम देने में खुद भी घायल हुआ। वह अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जांच में पता चला है कि 2010 में नई बस्ती में 11 साल के एक बच्चे की उसने अगवा कर हत्या कर दी थी। उस समय वह नाबालिग था। बाद में वह जेल से रिहा हो गया। नाबालिग होने का उसे लाभ मिला। लेकिन बालिग होने के बाद उसके अपराध थमे नहीं। बाहु प्लाजा में उसने 20 लाख रुपये लूट लिए।
सूत्र बताते हैं कि जब भी वह किसी अपराध में जेल गया तो सन्नी ने उसे बाहर निकालने में मदद की। इस मदद का एहसान चुकाने के लिए उसने सन्नी की मौत का बदला लिया।
विज्ञापन
पेट्रोल से उड़ाया था अजय का घर
बताया जाता है कि अजय गुप्ता के घर को जलाने के लिए आरोपी ने पेट्रोल का इस्तेमाल किया है। वह करीब दस लीटर पेट्रोल लेकर गया था। पहले उसने पूरे घर पर पेट्रोल छिड़का और जैसे ही आग लगाई कि वह खुद भी उसकी चपेट में आ गया। पेट्रोल की वजह से धमाके हुए। आरोपी को इस बात का भान नहीं था कि माचिस मारते ही आग अचानक फैल जाएगी और एक झटके में मकान तबाह हो जाएगा।