{"_id":"5ab9cf3a4f1c1b094a8b7751","slug":"61522126650-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया। महिला ने जहरीला पदार्थ खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरनिया। महिला ने जहरीला पदार्थ खाया
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया में शनिवार को एक महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में जीएमसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
सई टंगाली निवासी निर्मल सिंह की पत्नी कुलदीप कौर (25) ने शनिवार को करीब पौने बारह बजे अपने ही घर के कमरे में गंभीर हालत में लेटी हुई थी। उसकी हालत खराब देख परिवार के सदस्य उसे पास के एक अस्पताल लेकर गए जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। डाक्टरों ने बताया कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उधर महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी दीपक पठानिया भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।