फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 injured in car accident

रेस लगा रही मेटाडोर कार से भिड़ी, कई घायल

Mon, 28 Jul 2014 11:46 AM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
6 injured in car accident

शहर में आज तड़के हुए सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा शहर के गांधीनगर इलाके में हुआ। जब यात्रियों से भरी एक मेटाडोर सामने से आ रही एक सैंट्रो कार से टकरा गई।

विज्ञापन


इस दुर्घटना में मेटाडोर और कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।  पांच लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


यात्रियों के मुताबकि ये हादसा मेटाडोर चालक के दूसरी मेटाडोर से रेस लगाने से घटित हुआ। जिसका मेटाडोर में मौजूद यात्रियोंने विरोध भी किया, लेकिन चालक ने इसे अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेटाडोर का चालक हादसे के बाद फरार

6 injured in car accident

घायल ह‌ुए लोगों में अवनीश कुमार पुत्र रमेशचंद्र-उधमपुर, प्रिंस वर्मा प‌ुत्र बचनलाल-डिग्याना, मो.ताहिर पुत्र नजीर अहमद-गुज्जरनगर, कमलेश कमार पुत्र एसएन कोहली-रमेश नगर, मंजीत स‌िंह पुत्र बलदेब स‌िंह-कोटली, बंटी पुत्र रामलाल-जगती कलोनी शा‌मिल हैं।

मेटाडोर का चालक हादसे के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

हादसे में टकराई मेटाडोर का नंबर JK02A3055  है। जबक‌ि दूसरा वाहन हर‌ियाणा नंबर का है। इस गाड़ी का नंबर HR26Y5641 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed