फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मिठाई नहीं देने पर वेटर को मारी गोली

मिठाई नहीं देने पर वेटर को मारी गोली

विज्ञापन
मिठाई नहीं देने पर वेटर को मारी गोली
कठुआ। कठुआ शहर के निकटवर्ती लोकेट मोड़ से सटे जीआर रिजॉर्ट में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान गोलियां चलने का मामला प्रकाश में आया है। हादसे में दो वेटर घायल बताए जा रहे हैं। रात 11 बजे के लगभग एक घायल को जिला अस्पताल कठुआ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

घायल मिट्ठू निवासी बटाला ने बताया कि वह शादी समारोह में वेटर का काम करता है। सोमवार रात भी जीआर रिजॉर्ट में वह अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उनसे मिठाई की मांग की। उसने कहा कि मिठाई उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। बात हाथापाई तक पहुंच गई। मामला रिजॉर्ट के मैनेजर के संज्ञान में भी लाया गया, जिनके साथ भी हाथापाई की गई। रिजॉर्ट में तोड़फोड़ भी की गई है। इसके बाद वेटर जैसे ही भागने लगे, मारपीट कर रहे लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। घायल मिट्ठू ने बताया कि गोली उसकी जांघ में लगी। दूसरे वेटर के हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। उधर जिला अस्पताल पहुंचे डीएसपीडीएआर घायल के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों ने यह भी बताया हमलावर खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे।
विज्ञापन



बाइक सवार को किया अगवा
जीआर रिसॉर्ट में गोली चलने के तुरंत बाद वहां से कुछ ही दूर लच्छी मोड़ पर एक बाइक सवार को अगवा करने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने एक बाइक सवार को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी बाइक को बड़े-बड़े पत्थरों से तोड़ डाला और बाइक सवार को अगवा कर ले गए। देर रात हुृई दोनों घटनाओं से पूरे शहर में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed