{"_id":"2d72766c58d8e738efe06056fa9c12a9","slug":"5-policemen-arrested-on-charges-of-killing-youth-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के आरोप में 5 पांच पुलिसकर्मी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या के आरोप में 5 पांच पुलिसकर्मी हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 22 Jun 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुलिस की गोली ने रविवार को तरसेम लाल नामक 26 साल के युवक की जान ले ली। इन सभी पुलिसकर्मियों को युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आज पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोमाना इलाके में युवक की हत्या के आरोप में इन सभी पुलिसकर्मियों के उपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने तरसेम को स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने चरस तस्करी के आरोप में दो अन्य युवकों के साथ पकड़ा था(हालांकि उसके खिलाफ खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं था)।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि एसओजी की टीम तरसेम लाल (चिन्नोर), इरफान (सूरनकोट) और कमल शर्मा (किश्तवाड़) को पुलिस वाहन में गांधी नगर से अखनूर लेकर जा रही थी।
दोमाना थाने के पास तीनों को वाहन से उतारा गया (पुलिस यह नहीं बता रही है कि क्यों उतारा गया)। इसी दौरान तरसेम ने भागने की कोशिश की तो एसओजी टीम के सदस्य ने उसे गोली मार दी। गोली कूल्हे के नीचे लगी और जीएमसी अस्पताल पहुंचने से पहले ही तरसेम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक वन मंत्री बाली भगत जीएमसी मार्चरी पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद परिवार वालों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें इंसाफ दिलाएंगें।
वहीं से डीजीपी को फोन कर एसओजी टीम पर हत्या का मामला दर्ज करने को भी कहा। भगत ने मृतक के भाई को पुलिस नौकरी दिलाने का भी वादा किया है।