फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एएमयू विवाद

एएमयू विवाद

Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
एएमयू विवाद
जम्मू। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी मेें तीन कश्मीरी युवाओं के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारत के खिलाफ नारेबाजी करने पर उत्तरप्रदेश पुलिस ने कार्रवाई की और तीन कश्मीरी युवाओें को भारत के खिलाफ नारेबाजी करने पर हिरासत मेें लिया। कश्मीर में वानी की मौत के बाद उसके लिए प्रार्थना करने के दौरान नारेबाजी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वानी अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहा था। विश्वविद्यालय के प्रोटेक्टर ने ही वानी की प्रार्थना समारोह का आयोजन किया और बताया कि प्रार्थना समारोह पर प्रोटेकर की पूरी नजर थी। उदासीनता के माहौल में प्रोक्टर मौके पर मौजूद था और उसकी देखरेख में ही प्रार्थना सभा हुई। मीडिया में इस सूचना को साझा किया गया। छात्रों को सस्पेंड किया गया, जो गलत है। कश्मीरी छात्रों को बदनाम किया गया है। छात्रों ने भी बैठक की और अपनी डिग्रियां सरेंडर करने की घोषणा की है। हालात सामान्य नहीं हैं। अगर तीन छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो 17 अक्तूबर को सर सैयद दिवस पर जम्मू कश्मीर के छात्र कैंपस को छोड़ देंगे।
विज्ञापन

वहीं, सीपीआईएम नेता मोहम्मद यूसुफ तारीगामी ने भी मन्नान यूसुफ वानी के बाद राज्य से बाहर कश्मीरी छात्रों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कुलगाम के विधायक तारीगामी ने कहा कि कश्मीरी युवाओं को तंग किया जा रहा है। उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों को कश्मीरी युवाओं को संरक्षण सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed