अनियंत्रित कार नाले में गिरी, चार मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से लगभग 100 किलोमीटर दूर पौनी के पास आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक कांस्टेबल जख्मी हो गया।
बताया जा रहा है कि पांचों लोग रियासी से पौनी की तरफ सेंट्रो कार में जा रहे थे तभी हादसा हुआ। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। ये लोग रियासी में अपने एक रिश्तेदार की शोक सभा से आ रहे थे।
राजोरी का रहने वाला था परिवार
वह रियासी से राजोरी की तरफ ही जा रहे थे तभी पौनी के पास कार अनियंत्रित होकर एक गहरे नाले में जा गिरी। मरने वाले चारों लोग राजोरी के नाभन मोहल्ला के रहने वाले थे।
हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने चारों शवों को कार से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।