{"_id":"5c02e349bdec2241913022d0","slug":"31543693129-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम ब्रांच
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तवी किनारे बसे बेली चराना में जमीन और युवाआें को नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गुज्जर नेता सदाकत अली खटाना को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। खटाना को हिरासत में लेने के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां दस दिन की पुलिस रिमांड पर क्राइम ब्रांच उसे हिरासत में ले लिया।
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने जांच के दौरान पाया खटाना ने पुंछ, डोडा, किश्तवाड़ आदि क्षेत्रों के लोगों को बेलीचराना में जमीन मुहैया कराने के लिए कई लोगों को चूना लगाया। खटाना ने लोगों को बताया कि उसके राजनीतिक दलों के नेताओं और मंत्रियों से काफी पहचान है। वह उनकी नौकरी लगा देगा। प्रशासन में भी उसकी पहचान के कई अधिकारियोें से है। इन अधिकारियों से सिफारिश कर नौकरी लगा देगा। कई युवा उसके झांसे में आ गए। खटाना कई बार पत्रकार वार्ता कर गुज्जर नेता की तरह अपने आपको साबित करने का प्रयास कर चुका है। डोडा बस्ती बेली चराना में ही उसका घर होने के कारण वह कई लोगों से इसी क्षेत्र में जमीन दिलाने की एवज में धोखाधड़ी कर चुका है।