{"_id":"5aa2eb0e4f1c1b8c778b4914","slug":"31520626446-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम व्यवसायी की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेशाम व्यवसायी की गोली मार कर हत्या
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। किश्तवाड़ शहर में शुक्रवार की सरेशाम को एक स्थानीय व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जामा मस्जिद की गली में हुई। हत्यारा मौके से फरार हो गया है। घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई है।
जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ के डार मोहल्ला निवासी इशाक अहमद डार (49) पुत्र गुलाम रसूल डार शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे स्थानीय जामा मस्जिद की गली से होकर गुजर रहा था। तभी अचानक किसी ने नजदीक आकर उसके सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से इशाक की मौके पर मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां केवल खून से लथपथ इशाक का शव पड़ा था। गली होने के कारण किसी ने अपराधी को देखा नहीं। इस वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से सने शव को उठाकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया है।
मृतक के परिवार वालों ने रोष जताते हुए कहा कि जब तक हत्यारे को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक शव नहीं लेंगे। घटनास्थल पर देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था।
विज्ञापन
गौर रहे कि मृतक के परिवार का न्यूर डार होटल और कई अन्य दुकानें हैं। परिवार मशहूर व्यवसायी है। मृतक के रिश्तेदारों ने कहा कि इशाक का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किसी ने क्यों गोली मारी, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।