किशोरी सहित तीन को निगल गया शनि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर पर शनिवार का दिन तीन सड़क हादसों के नाम रहा। कई जगहों पर भीषण सड़क हादसों में नाना दोहती सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए।
मीरां साहिब के टिंडा कलां गांव में विंगर और बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक किशोरी सहित बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक पर सवार एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
डिग्याना के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार युवक को बुरी तरह से कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी हादसों में मामला दर्ज कर लिया है।
टिंडा में विंगर और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से आरएस पुरा की ओर सरकारी शिक्षकों को लेकर जा रही एक विंगर गाड़ी ने टिंडा के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक पलसर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां कुछ देर के बाद बाइक सवार किशोर की भी मौत हो गई।
गांव कोली अर्जुन सिंह के रहने वाले मृतक मोहिंदर सिंह अपनी बेटी राविंदर कौर और दोहती सिमरणजीत कौर के साथ जम्मू जा रहे थे। यहां विंगर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
मोहिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रविंदर कौर और दोहती सिमरण को जीएमसी में पहुंचाया गया। यहां सिमरण ने कुछ देर उपचार के बाद दम तोड़ दिया।
बेटी और पिता की मौत से अनजान
राविन्द्र कौर का पति सुरजीत सिंह काफी समय से विदेश (भुटान) में काम करने के लिए गया हुआ है। बेटी व उनके बच्चो की देखरेख नाना मोहिन्द्र सिंह ही कर रहे थे। हादसे में रविंदर कौर की बेटी सिमरण और पिता मोहिंदर सिंह की मौत हो गई।
रविंदर कौर अस्पताल में अभी तक इस बात का पता ही नहीं, कि उसकी बेटी और पिता की मौत हो चुकी है। रविंदर कौर की हालत भी काफी गंभीर है। रविंदर कौर को बेहोशी की हालत में आईसीयू वार्ड में रखा गया है।