{"_id":"8c273ff4fd5351e899734f8e6bae7d47","slug":"3-injures-in-car-accident-at-bhadrwah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, बाप-बेटे समेत 3 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाई में गिरी कार, बाप-बेटे समेत 3 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, भद्रवाह
Updated Fri, 15 May 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
भद्रवाह सड़क हादसे में घायल बहू, बेटे और बुजुर्ग को एयरलिफ्ट करके शुक्रवार की दोपहर को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू लाया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण घायल बात करने में असमर्थ है। सभी घायलों का जीएमसी की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों को जीएमसी रेफर किए जाने की सूचना पर ही जीएमसी के डाक्टरों और पुलिस स्टाफ पहले से ही तैयार हो गया था। गौरतलब है कि भद्रवाह के नजदीक मलयनी से कार में सवार में बेटा, बहू और बुजुर्ग एक साथ किसी काम के लिए घर से निकले थे कि घर से कुछ ही दूर मलयनी के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में मलयनी, भद्रवाह निवासी बिहारी लाल (70), उनका बेटा संजय कुमार (32) और बहू दर्शना देवी (25) घायल हो गए। सभी को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए हेलिकाप्टर से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जीएमसी पहुंचते ही डाक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया। संजय कुमार के सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि बिहारी लाल की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। दर्शन देवी के शरीर पर भी काफी घाव हुए हैं। सभी घायलों को जीएमसी की इमरजेंसी में रखा गया है।