{"_id":"58d023e44f1c1be7431a3229","slug":"3-got-bail-in-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालात्कार के आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालात्कार के आरोपियों को मिली जमानत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू शहर के छन्नी हिम्मत इलाके में गैंग रेप की सनसनीखेज घटना के तीन आरोपियाें को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। आरोप है कि जितेंद्र सिंह निवासी सैनिक कालोनी जम्मू, संजय कुमार निवासी अखनूर और एक महिला गैंग रेप मामले में संलिप्त थे।
विज्ञापन
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 26 सितंबर, 2016 को शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जम्मू यूनिवर्सिटी की छात्रा है और शहर में किराए के मकान में रह रही है। 25 और 26 सितंबर की रात को एक महिला उसे छन्नी रामा स्थित कमरे में ले गई। वहां पर संजय, जितेंद्र और बब्बी मौजूद थे। तीनाें ने उसके साथ गैंग रेप किया। दुष्कर्म के बाद तीनाें उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
जस्टिस आलोक अराधे ने पाया कि आरोपी पिछले पांच महीने से जेल में हैं। पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है और अदालत में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। अब चूंकि आरोपियाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है तो उन्हें जमानत दी जा सकती है। हालांकि आरोपियाें को 50 हजार रुपये का मुचलका भरना होगा। केस की हर सुनवाई में आरोपियाें को कोर्ट में हाजिरी देनी होगी।
विज्ञापन