{"_id":"37a6af79d68c3ca11467e3082696cd89","slug":"3-children-escaped-from-a-juvenile-home-at-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा बाल सुधार गृह से 3 बच्चे फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएस पुरा बाल सुधार गृह से 3 बच्चे फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
कसबे के बाल सुधार गृह से मंगलवार रात को रोशनदान तोड़कर तीन बच्चे भाग निकले। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बिजली बंद थी। उनके भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकों को अलर्ट कर दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
लापरवाही पर रात की ड्यूटी में तैनात एसपीओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।कसबे के बाल सुधार गृह में कुल 11 बच्चे हैं। मंगलवार की रात भागने वाले तीनों नाबालिग अलग-अलग मामलों में बंद थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि रात करीब दस बजे बिजली बंद हो गई। इसके बाद तीनों ने मौका देख बैरक का रोशनदान तोड़ दिया और पिछली दीवार फांद कर वहां तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
देर रात तीनों के बैरक में नहीं दिखाई देने पर उन्हें ढूंढ़ा जाने लगा। इस बीच पता चला कि उनकी बैरक का रोशनदान भी टूटा है। तीनों के भागने पर कसबे के नाकों पर अलर्ट जारी कर दिया गया।
रात दो बजे एक को गांव कोटली शाहदौला, दूसरे को कोटली अर्जुन सिंह और तीसरे को गेगिया गांव के पास से पकड़ा गया। एसपी हेडक्वार्टर रणधीर सिंह के निर्देश पर रात की ड्यूटी पर तैनात एसपीओ रोशन लाल पर लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया, अन्य पुलिस कर्मियों को मामले की रिपोर्ट बनाकर पेश करने के बारे में निर्देश दिया गया।