फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   महिला पर हमले में पुलिस ने पांच हिरासत में

महिला पर हमले में पुलिस ने पांच हिरासत में

विज्ञापन
महिला पर हमले में पुलिस ने पांच हिरासत में
अरनिया। अला में शनिवार को एक वृद्ध महिला पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया। यह मामला महिला की दो बेटियों की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले पिता सहित तीन बेटों व रिश्ते में महिला के एक भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब साढे़ बारह बजे थाने पहुंची बेटियों ने मां धन्नो देवी द्वारा बताई गई बातों के आधार पर पुलिस को बताया कि दोपहर बाद दो लड़के मां के कमरे में आए उन्होंने आते ही मां के सीने पर बैठ कर दराती से हमला करना करना शुरू कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। वह शोर मचाती रही। उसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। कमरे से मांग को बाहर किसने और कैसे निकाला यह प्राथमिकी में नहीं बताया। पुलिस ने दोनों बेटियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं रविवार सुबह पहुंची एफएसएल टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट्स व नमूने लिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार को धन्नो देवी पत्नी स्वर्गीय नाथी राम निवासी अला को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बताते चलें कि महिला के चार बेटे हैं जिसमें एक को छोड़ बाकी तीन अलग-अलग गांवों में रहते हैं, जबकि एक इसी गांव में करीब चार सौ मीटर की दूरी पर रहता है। महिला अपने पैतृक घर में अकेली ही रहती है। सबसे बेटा पूर्व सैनिक जबकि सबसे छोटा भी सेना में है। जबकि दो लड़के श्रमिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed