फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आतंक के साये में रहे परिवार व जवान

आतंक के साये में रहे परिवार व जवान

Mon, 12 Feb 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
आतंक के साये में रहे परिवार व जवान
जम्मू। सुंजवां में हुए फिदायीन हमले के कारण दो दिन तक फौजी के परिवार के सदस्य आतंक के साये में रहे। डेढ़ दिन से इन परिवारों को अपने क्वार्टर में ही रहने का आदेश दिया गया था। कोई बाहर नहीं आया। देर रात तीन बजे के बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन

सुंजवां ब्रिगेड में जैकलाई में तैनात विनोद कुमार के भाई ने अमर उजाला को बताया कि वह भी विजयपुर में सेना में ही तैनात है। उसके पिता कृष्ण देव और भतीजा सुंजवां क्वार्टरों में ही हैं। पिता, भाई और भतीजे की मुसीबत की जानकारी मिलने पर वह उनसे मिलने के लिए आया है। रविवार की सुबह ही पिता से फोन पर बात हुई। अब वह संतुष्ट है। उसकी भाभी गर्भवती है। वीरवार से ही भाभी मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल जाकर भाभी से मिला। भाभी भी बाल-बाल बच गईं और घरवाले भी सुरक्षित हैं। अब वह अंदर जाकर परिवार के अन्य सदस्यों से मिलना चाहता है, लेकिन उसे सेना ने अंदर नहीं जाने दिया गया। विनोद के भाई ने कहा कि इन हमलों से उसे कोई दिक्कत नहीं है। वह भी देश का सिपाही है और उसके पिता भी सेना से रिटायर हैं। अंदर जाकर केवल परिवार वालों से हालचाल जानना चाह रहा था। उसने कहा कि महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण केवी स्कूल में छुट्टी थी। इस कारण नुकसान कम हुआ है और कई परिवार और बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed