फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   संगीनों के साए में शहर के सिनेमाघर

संगीनों के साए में शहर के सिनेमाघर

Thu, 25 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
संगीनों के साए में शहर के सिनेमाघर
जम्मू। फिल्म पद्मावत के विरोध में उपद्रवियों द्वारा कनाल रोड स्थित इंदिरा थिएटर में बुधवार को तोड़फोड़ करने पर शहर के सभी सिनेमाघरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वीरवार को वेव माल, इंदिरा पैलेस, अप्सरा सिनेमा सहित अन्य सिनेमा हाल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। बुधवार की घटना के बाद पुलिस विभाग सिनेमा हालों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में लगी है।
विज्ञापन

फिल्म प्रेमियों को भी पद्मावत का इंतजार काफी दिनों से था। हालांकि, शांतिप्रिय जम्मू शहर में फिल्म के विरोध में तोड़फोड़ और आगजनी की बात सामने आने पर आम लोग फिल्म देखने जाने से कतरा रहे हैं। आम लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म का मुख्य विरोध कर रही करणी सेना की ओर से फिल्म देखने का निमंत्रण स्वीकारने के बाद विरोध न होने की बात सामने आई थी, लेकिन मंगलवार को अहमदाबाद में भी भारी संख्या में तोड़फोड़ और आगजनी की बात सामने आने पर जम्मू शहर में भी भारी तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

डीसी ने प्रदर्शनकारियों से पहले फिल्म देखने की बात कही
फिल्म के विरोध में इंदिरा सिनेमा में तोड़फोड़ के बाद हाल के मालिक ने डीसी के समक्ष अपनी समस्या रखी। डीसी राजीव रंजन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनसे कहा गया कि पहले फिल्म देखें अगर कोई आपत्तिजनक दृश्य है, जिससे राजपूतों की भावना आहत होती है, तब वह फिल्म का विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की मांग
इंदिरा थिएटर के कर्मचारियों का कहना है कि 50 के करीब प्रदर्शनकारी सिनेमा हाल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने टिकट काउंटर की खिड़की को तोड़ते हुए आगजनी का प्रयास किया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि फिल्म प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

सिनेमाघरों को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। कोई भी शरारती तत्व सिनेमाघर या दर्शकों को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इंदिरा थिएटर में हुई घटना की पुलिस जांच में लगी है।
-विवेक गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed