फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 killed, 5 injured in separate accidents in J-K

JK: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 5 घायल

Sat, 16 May 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 16 May 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
2 killed, 5 injured in separate accidents in J-K

जम्मू संभाग के राजौरी और डोड़ा में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पहला हादसा बीती रात राजौरी के पथन मोरा में हुआ जब लोगों से भरा एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे में मारे गए लोगों के शवों को राजौरी के जिला अस्पताल में रखा गया है और हादसे में घायल हुए दो लोगों को उपचार लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे लोगों की पहचान संजय कुमार और सरेश कुमार के रुप में पहचान की गई है दोनों मृतक केरैया गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दूसरा हादसा भद्रवाह में हुआ। भद्रवाह सड़क हादसे में घायल बहू, बेटे और बुजुर्ग को एयरलिफ्ट करके शुक्रवार की दोपहर को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू लाया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण घायल बात करने में असमर्थ है। सभी घायलों का जीएमसी की इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। घायलों को जीएमसी रेफर किए जाने की सूचना पर ही जीएमसी के डाक्टरों और पुलिस स्टाफ पहले से ही तैयार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भद्रवाह के नजदीक मलयनी से कार में सवार में बेटा, बहू और बुजुर्ग एक साथ किसी काम के लिए घर से निकले थे कि घर से कुछ ही दूर मलयनी के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मलयनी, भद्रवाह निवासी बिहारी लाल (70), उनका बेटा संजय कुमार (32) और बहू दर्शना देवी (25) घायल हो गए। सभी को गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed