{"_id":"6acfd17abd76d880a9052207","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-bike-youth-critically-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181816-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाइक की चपेट में आकर बुज़ुर्ग की मौत, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाइक की चपेट में आकर बुज़ुर्ग की मौत, युवक गंभीर
Thu, 15 Oct 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
सैदनपुर। सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर दरिगापुर चौराहे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान श्री केशन (60) की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, शाहगढ़ निवासी श्री केशन दरिगापुर चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान सफदरगंज की ओर से आ रही बाइक की उन्हें जोरदार टक्कर लगी। वह करीब आठ फीट उछलकर दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
बाइक पर गोलू और अयाज सवार थे। दोनों प्यारेपुर से अपने गांव रसूलपुर लौट रहे थे। हादसे में गोलू को गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ सदर संगम कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।