फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फ्लाईओवर पर मेटाडोर ने कार को मारी टक्कर

फ्लाईओवर पर मेटाडोर ने कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
फ्लाईओवर पर मेटाडोर ने कार को मारी टक्कर
जम्मू। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार मेटाडोर ने कार को पीछे से टक्कर मारी। यह घटना शनिवार की है। एयरपोर्ट से कटड़ा की ओर जा रहे कार नंबर जेके02बीजी 1266 को परेड-राजपुरा रूट की मेटाडोर जेके 02 एक्स 1880 ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार का बंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत थी कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। घटना स्थल पर पुलिस की फ्लाइंग विंग का दस्ता पहुंचा। मेटाडोर चालक और कार मालिक के बीच आपसी सहमति बनने पर मामले का रफादफा कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed