फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   देसी कट्टे के साथ एक दबोचा

देसी कट्टे के साथ एक दबोचा

Sun, 25 Nov 2018 01:35 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
देसी कट्टे के साथ एक दबोचा
जम्मू। गांधीनगर पुलिस ने ग्रीन बेल्ट गांधीनगर में नाके के दौरान एक अपराधी को देसी कट्टे के साथ दबोचा। उससे दो राउंड भी बरामद किए गए। वह किसी की हत्या के इरादे से जा रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रीन बेल्ट में नाके के दौरान प्लजर मोटर साइकिल नंबर जेके02एडब्ल्यू-9057 को रोका। उस पर सवार परमजीत सिंह निवासी वार्ड 4 सिंबल कैंप जम्मू सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया। उसकी तलाशी लेने पर उससे देसी कट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जिला जम्मू के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में हत्या का प्रयास, अवैध रूप से हथियार रखने, मारपीट आदि आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच कर रही है कि परमजीत किसकी हत्या के इरादे से हथियार लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed