{"_id":"5b2ab8584f1c1bf16e8b8eaa","slug":"191529526360-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा स्थित वन टोल प्लाजा के पास एक कार ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुुरुषोत्तम पुरी निवासी सांबा के रूप में हुई है जो वर्तमान में रूपनगर इलाके में रहता था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार वन टोल प्लाजा के पास झज्जर कोटली की तरफ से आ रही बाईक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा दिया है। ब्यूरो
झुलसी महिला जीएमसी में मौत
जम्मू। अरनिया क्षेत्र में स्टोव फटने से झुलसी महिला की जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सीमा देवी निवासी करयाल, अरनिया के रूप में हुई है। वह अपने ही घर में स्टोव फटने से झुलस गई थी। इसके बाद उसका जीएमसी में उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। ब्यूरो