फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पशु तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, पांच धरे

पशु तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, पांच धरे

Mon, 17 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, पांच धरे
जम्मू। झज्जर कोटली और नगरोटा पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। मवेशियों को कश्मीर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 41 मवेशियों को छुड़ाया है और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4 ट्रक और एक टाटा मोबाइल भी जब्त की है। झज्जर कोटली से ही दो और वाहन नाका तोड़कर भागे थे, जिनको टिकरी के पास पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों में जम्मू के रगूड़ा का रहने वाला सावर अली, उधमपुर का मोहम्मद रियाज, खानपुर नगरोटा का सज्जाद अहमद, सिदडा का शौकत अली और रगूडा का रजाक अली शामिल हैं। दोनों पुलिस स्टेशन की ओर से नाका लगाया गया था। पांच वाहन नाका तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। जिनको कुछ दूरी पर जाने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया। टिकरी के पास भी पुलिस ने मवेशी तस्करों को दबोचा है। जब्त किए गए ट्रकों में ट्रक नंबर जेके02एई 4245, जेके14ए 9143, जेके02एएस, 8825, जेके02एसी 6626 और टाटा मोबाइल नंबर जेके02बीएल, 3708 शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed