{"_id":"5bb52807867a557f0256838f","slug":"181538598919-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 ग्राम हेरोइन, 50 हजार कैश के साथ पंजाब का तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 ग्राम हेरोइन, 50 हजार कैश के साथ पंजाब का तस्कर काबू
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गांधी नगर पुलिस ने पंजाब के रहने वाले नशा तस्कर को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से जम्मू नंबर की एक स्कूटी और 50 हजार रुपये भी मिले हैं। आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।
पुलिस शास्त्री नगर के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच सतवारी की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन इससेे पहले ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। उससे भागने का कारण पूछा गया तो वह उचित जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जेे से हेरोइन और 50 हजार रुपये बरामद हुए। वह इस समय जम्मू के प्रीत नगर में किराये पर रहता है। आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर जम्मू में बेचता है। जम्मू के कई युवाओं को उसने हेरोइन की लत लगा दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अमृतसर में भी कई थानों में हेरोइन की तस्करी के केस दर्ज हैं। वह वहां से फरार था और जम्मू में छुपकर तस्करी कर रहा था। पंजाब में पुलिस का शिकंजा कसता देख। इसने जम्मू शिफ्ट कर लिया और अब यहीं पर वह हेरोइन का धंधा कर रहा था। इसके संपर्क में जम्मू के कुछ और तस्कर भी हैं, जिनका पुलिस पता लगा रही है।