{"_id":"5a8b34e44f1c1bb1208ba2af","slug":"181519072484-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुट आपस में भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुट आपस में भिड़े, पांच घायल
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगरोटा में दो गुटों में हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर घायलों के परिवार ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पुलिस की तरफ से दूसरे गुट पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगरोटा बाईपास इलाके में रहने वाले दो परिवारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें दोनों तरफ से पांच घायल हो गए। घायलों में असलम, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद आरिफ, शौकत अली और मुश्ताक अहमद शामिल हैं। सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।