{"_id":"5c8565bdbdec221460791dc7","slug":"161552246205-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला झुलसी, पिता ने कहा ससुरालियों ने जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला झुलसी, पिता ने कहा ससुरालियों ने जलाया
विज्ञापन
जम्मू। मढ़ ब्लाक के जसमा गांव में एक महिला संदिग्ध हालत में झुलस गई। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसे जलाया है।
दो दिन पहले रेनू देवी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। इसके बाद उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। झुलसने के बाद से अब तक वह होश में नहीं आई है। महिला के पिता जमीत सिंह ने बताया कि आठ साल पहले रेनू की शादी हुई। दो साल बाद ससुरालियों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। मामला महिला थाने तक भी पहुंचा। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया, लेकिन बाद में फिर वही सब शुरू हो गया।
महिला के पिता ने कहा कि ससुराल वाले कहते हैं कि उन्हें पता नहीं कि आग कैसे लग गई, जबकि उसका पति भी घर पर ही था। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों से पूछताछ होनी चाहिए।