{"_id":"5d17ce1e8ebc3e3c957a6498","slug":"156184116119-samba-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटो मे मारपीट से तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो गुटो मे मारपीट से तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले की पंचायत पटियाडी काटलां के गांव रडियाल में शनिवार की सुबह छोटी-सी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
घायल महिला सुरिष्टा देवी पत्नी लोहरी राम ने बताया कि लकड़ियों को लेकर सरपंच जगराम के परिवार के साथ कुछ कहासुनी हो गई। इस बीच सरपंच ने मारपीट शुरू कर दी। सरपंच के परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों बहनें घायल हो गईं। बहन शशि भी घायल है। उसे घगवाल अस्पताल ले जाया गया। वहां से सांबा भेजा गया। दोनों घायल महिलाओं का सांबा जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उधर सरपंच जगराम के अनुसार उनके घर के सामने ही उन महिलाओं का घर है। उन्होंने केवल यही कहा था कि दरवाजे के सामने से लकड़ियां हटा ले। इस पर उन पर पथराव किया गया, जिससे उनके बेटे राकेश कुमार के सिर पर गहरी चोट आई। उसे जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया है। उनकी कार को भी तोड़ दिया गया है। उधर, घगवाल थाना प्रभारी सुशील कुमार के अनुसार सुरेष्टा देवी के घर वालों ने शिकायत दी है। दोनों महिलाओं का मेडिकल करवा कर जगराम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।