फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत

पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत

विज्ञापन
पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला, पत्नी की मौत
राजोरी। कालाकोट के खरक गांव में सोमवार को पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी पर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सुंदरबनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरक गांव निवासी करतार चंद ने पारिवारिक विवाद में शाम को अपनी पत्नी नीलम देवी और बेटी अंकिता देवी पर घर में ही लोहे के पाइप से वार कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें खून से लथपथ हालत में छोड़ कर करतार चंद घर से फरार हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों ने दोनाें को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां मां नीलम देवी को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में महिला के शव और उसकी बेटी अंकिता को सुंदरबनी अस्पताल भेजा गया। घायल अंकिता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी करतार की तलाश शुरू कर दी। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कालाकोट थाने पर हिरासत में रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed