फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुंछ पुलिस ने ए टी एम धोखा धड़ी का मामला सुलझाया,3

पुंछ पुलिस ने ए टी एम धोखा धड़ी का मामला सुलझाया,3

Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने मंगलवार को 12 घंटों के अंदर एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को दबोच लिया। उससे 38 हजार रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर के समय पुंछ थाने में मोहम्मद असलम पुत्र सलाम दीन निवासी ममनकोट गांव तहसील माहोर चसाना (रियासी) ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गया था, जहां पर एक व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके कुछ समय बाद ही उसने खाते से 38 हजार रुपये भी निकाल लिए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान एटीएम के सीसीटीवी की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान कनूईयां गांव निवासी लियाकत हुसैन के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। उसके 38 हजार रुपये भी बरामद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed