{"_id":"5bb66c52867a55294372e90f","slug":"15386819164-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी तैहसील में आसमानी बिजली गिरने से दो महिलाओं की मोत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी तैहसील में आसमानी बिजली गिरने से दो महिलाओं की मोत दो घायल
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। वीरवार दोपहर को जिले की मंडी तहसील के दूरदराज के गांव अढ़ाई डोक में बिजली गिरने से एक महिला और एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देर शाम को उपजिला अस्पताल मंडी लाया गया, जहां मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृत महिलाओं की पहचान सैयदा बानो (35) पत्नी शब्बीर अहमद बट्ट और तनवीर बानो (17) पुत्री मोहम्मद लतीफ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गुलाम हुसैन (70) पुत्र जिया बक्करवाल और कोसर बानो (12) पुत्री मोहम्मद लतीफ के रूप में हुई है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए तहसीलदार मंडी जाहिर अहमद राणा ने बताया कि वीरवार की दोपहर बाद करीब दो बजे अढ़ाई डोक में बिजली गिरने से एक महिला और एक किशोरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि वहां मौजूद एक बुजुर्ग और एक बच्ची घायल हो गई है। उन्हें कड़े प्रयासों से देर शाम उपजिला अस्पताल मंडी में लाकर भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना के पीड़ितों को तत्काल पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। आगे भी जो बन पाएगा किया जाएगा।