फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चेहरों पर दिखा गम और भय का माहौल।

चेहरों पर दिखा गम और भय का माहौल।

Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
चेहरों पर दिखा गम और भय का माहौल।
रिसासी। धार्मिक स्थल श्री स्याड़ बाबा में रविवार को हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के चेहरों पर गम और खौफ साफ देखा जा रहा था। रविवार को यहां पिकनिक मनाने और ठंडे पानी में नहाने के लिए जम्मू तथा आसपास के इलाकों से लोग पहुंचे हुए थे। मौके पर लोग हंसी-खुशी से खेल रहे थे। मस्ती कर रहे थे। अचानक दोपहर के समय हुए दर्दनाक हादसे ने खुशी को गम में बदल दिया। हादसे के बाद मची अफरातफरी के बीच लोग वहां से भागने लगे। सीढ़ियां चढ़ने के बाद लोग भीड़ में एक-दूसरे को ुढूंढने के प्रयास करने लगे। मौके पर मोबाइल की घंटियां घनघनाने लगीं। सभी एक-दूसरे को सहारा देने के साथ ही संयम बरतते हुए दिखे।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने कहा कि पहाड़ से गिरे पत्थरों के नीचे कुछ बच्चे भी दब गए हैं। इस सूचना के बाद एक बार फिर अफरातफरी मच गई। कुछ महिलाओं को मौके से निकाल कर मुख्य सड़क पर लाकर बिठाया गया।
विज्ञापन



पति के शव को देख बेसुध हुई महिला
हादसे में मारे गए तालाब तिल्लो जम्मू निवासी कमल शर्मा के शव को जब उसकी पत्नी ने देखा तो वह होशो हवास खो बैठी। कभी चीख मार कर रोती तो कभी सुबकती रही। बाद में जम्मू से उसे अन्य रिश्तेेदार भी पहुंचे। शाम को साढ़े छह बजे अन्य शवों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed