फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बैन खाई में गिरी एक यात्री की मौत।

बैन खाई में गिरी एक यात्री की मौत।

Sat, 10 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बैन खाई में गिरी एक यात्री की मौत।
बिलावर। रामकोट तहसील में वीरवार की रात थडाकल्बाल उच्चापिंड मार्ग पर एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वैन में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (24) पुत्र शौरी लाल निवासी उच्चापिंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वीरवार की रात कुछ लोग मारुति वैन नंबर- जेके-02यू-7925 से थडाकल्बाल से उच्चापिंड गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें राजेंद्र कुमार की मौत हो गई और एक अंकज पुत्र रामचंद घायल हो गया, जबकि अन्य लोगों को खरोंच तक नहीं आई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए और उन्होंने दोनों को गाड़ी में डाल कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने राजेंद्र कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि अंकज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed