{"_id":"5ab9cefe4f1c1be83f8b5407","slug":"151522126590-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल पोस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिजबुल पोस्टर
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने एक पोस्टर जारी कर घाटी के सभी ब्यूटी पार्लरों को 15 दिन के भीतर बंद करने की धमकी दी है। पोस्टर में भारतीय सेना और एजेंसियों पर भी निशाना साधा गया है।
पोस्टर में लिखा है कि भारतीय फौज कभी आर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम तो कभी खेलकूद के जरिए घाटी के युवाओं को गुमराह करती है। इसके अलावा अब एक नई साजिश एजेंसियां रच रही है, जिसके तहत घाटी की महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर ब्यूटी पार्लर खोल अय्याशी का अड्डा बनाया जा रहा है। इसका मकसद जिस्मफरोशी के धंधे को हवा देना है। इसके पीछे सियासतदानों और एजेंसियों की चाल है।
पोस्टर में लिखा गया है कि मां-बाप अपने बच्चों को गैर इस्लामी गतिविधियों से दूर रखें। आतंकियों ने धमकी देते हुए कहा कि पंद्रह दिन के भीतर सभी उक्त सभी गतिविधियों को बंद कर दिया जाय, वर्ना हमें मजबूरन सख्त कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस पोस्टर की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले में जांच की जा रही है।