फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नालठी पहुंची एफएसएल की टीम

नालठी पहुंची एफएसएल की टीम

विज्ञापन
नालठी पहुंची एफएसएल की टीम
भद्रवाह। भद्रवाह से पांच किलोमीटर दूर नालठी में पशु तस्कर की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हुई मौत के बाद तीसरे दिन शनिवार को हर तरफ शांति तो रही, लेकिन कर्फ्यू अब भी जारी है। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के जवान कस्बे में जगह-जगह तैनात रहे। इस बीच हत्या की जांच के लिए फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम नालठी पहुंच कर घटनास्थल से नमूने उठाए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ तीन दिन से भद्रवाह कस्बे में कर्फ्यू जारी रहने से लोगों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। लोग जरूरी काम से भी घर से निकल नहीं पा रहे हैं। बाजार बंद रहने के कारण रोजमर्रा की जरूरत का समान भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय यातायात भी ठप है। कर्फ्यू के दौरान कहीं किसी तरह का प्रदर्शन नहीं हुआ। शांति बहाल रही। बावजूद इसके एहतियातन भारी सुरक्षा बलों की तैनाती रही।
विज्ञापन

वहीं नईम की हत्या मामले में जांच चल रही है। पुलिस ने अभी कोई नई गिरफ्तारी नहीं की है। जांच को आगे बढ़ाने के क्रम में एफएसएल की टीम को नालठी भेजा गया। वहां से उठाए गए नमूने की जांच से कुछ सुराग हाथ लगने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि दो दिन वीरवार तड़के पशु तस्कर नईम की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। उसके बाद वहां एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। उसके बाद से भद्रवाह कस्बे में कर्फ्यू जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed