फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   क्राइम डायरी

क्राइम डायरी

विज्ञापन
क्राइम डायरी
जम्मू। गांधी नगर पुलिस स्टेशन में एक युवक के खिलाफ मोबाइल छीनने का केस दर्र्ज किया गया है। आरोपी अमन कुमार ने बुधवार को गांधी नगर में एक व्यक्ति का मोबाइल छीना, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पिटाई भी की गई।
विज्ञापन


पत्थर मारने वालों के खिलाफ केस
जम्मू। जम्मू बंद के दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों पर पथराव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पथराव में कई वाहनों को क्षति पहुंची। सीसीटीवी की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



शांति के लिए पुलिस को लोगों का सहयोग जरूरी
शक्ति नगर और दंसाल में पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। इस संबंध में वीरवार को दंसाल और शक्ति नगर इलाकों में पुलिस पब्लिक मीटिंग की गई। उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लोगों को पुलिस का सहयोग मिला जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति नगर में हुई बैठक में एसपी अमृतपाल सिंह, डीएसपी अमित शर्मा, बख्शी नगर के एसएचओ अमित संागड़ा और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। एसपी ने लोगों से कहा कि वह सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। पुलिस तभी बेहतर काम कर सकती है, जब आम लोग सहयोग करें। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के सामने बिजली, शिक्षा, नशाखोरी, ट्रैफिक जाम आदि की समस्याओं को रखा। पुलिस ने कहा कि वह संबंधित विभागों से बातचीत करेंगे। लोगों ने छेड़छाड़ जैसे मामलों को भी उजागर किया। उधर, दंसाल में एसडीपीओ मोहन लाल ने लोगों के साथ बैठक की और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed